कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत 8 पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। यूपी एसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से कानपुर ले जा रही थी,लेकिन शहर से 17 किमी पहलेबर्रा थाना क्षेत्र मेंसुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई।विकास उसी गाड़ीमें बैठा था।आईजी मोहित अग्रवाल ने सिर्फ यह कहा कि प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे। उसमें पूरी डिटेल देंगे।अपडेट… बिकरू गांव से विकास के परिचितों के यहां से देसी बम बरामद किए गए। भौती गांव में लोगों ने एनकाउंटर को लेकर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। कानपुर के एलएलआर हॉस्पिटल के प्रिंसिपल और डॉक्टर आरबी कमल ने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है। उधर, विकास दुबे को तीन गोली छाती में और एक बांह में लगी।विकास के शव को बाकायदा पर्ची लगाकर पैक कर दिया गया है।विकास ने गाड़ी गिरने के बाद पुलिस से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह जख्मी हो गया।बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया। कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की।विकासको गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था।विकास के शव से कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं।विकास दुबे ने पुलिसकर्मी से इसी पिस्टल को छीना था।तेज बारिश की वजह से गाड़ी पलटीहादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि तेज बारिश की वजह से गाड़ी पलट गई।गिरफ्तारी के 21घंटे के बाद मारा गया विकासगुरुवार, 9 जुलाई:सुबह 9 बजे: विकास उज्जैन में गिरफ्तार।शाम 7 बजे: यूपी एसटीएफ की टीम को विकास सौंपा गया।रात 8 बजे: एसटीएफ की टीम कानपुर के लिए रवाना।शुक्रवार,10 जुलाई:देर रात 3:15 बजे:एसटीएफ की टीम झांसी पहुंची। कुछ देर बाद कानपुर के लिए रवाना हुई।सुबह 6:15 बजे:काफिले ने कानपुर देहात बॉर्डर रायपुर से शहर में एंट्री की।सुबह 6:30 बजे:एसटीएफ की गाड़ी पलटी। तभी विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। फायरिंग शुरू हुई। विकास जख्मी हो गया।सुबह 7:10 बजे:एसटीएफ विकास को हैलट अस्पताल लेकर पहुंची।सुबह 7.55 बजे:विकास को मृत घोषित कर दिया गया।एसटीएफ के काफिले की गाड़ी कानपुर के नजदीक पलट गई।नेताओं ने सवाल भी उठाएदरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है.— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 10, 2020जिसका शक था वह हो गया। विकास दुबे का किन किन राजनैतिक लोगों से, पुलिस व अन्य शासकीय अधिकारियों से उसका संपर्क था, अब उजागर नहीं हो पाएगा। पिछले 3-4 दिनों में विकास दुबे के 2 अन्य साथियों का भी एनकाउंटर हुआ है लेकिन तीनों एनकाउंटर का पैटर्न एक समान क्यों है?— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 10, 2020अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2020वहीं, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कल जब उज्जैन में विकास गिरफ्तार हुआ था, तो भी कुछ लोग सवाल उठा रहे थे। एनकाउंटर के बाद भी लोग सवाल उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश पुलिस विकास को उत्तर प्रदेश की सीमा तक सुरक्षित छोड़कर आई थी। कांग्रेस ने हमेशा जवानों की जांबाजी और मुस्तैदी पर ही सवाल उठाए हैं।उज्जैन में गिरफ्तारी के वक्त चिल्लाया था- विकास दुबे हूं, कानपुर वाला विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन मंदिर में करीब 9 बजे गिरफ्तार किया गया था। डरा हुआ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारी के वक्त चिल्ला रहा था कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला। इसके बाद पुलिस उसे पहले महाकाल थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, नरवर थाना और फिर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर लेकर गई। यहां उससे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। इस बीच, खबर आ रही है कि विकास की पत्नी ऋचा, उसके बेटे और नौकर को लखनऊ में हिरासत में लिया गया था।8 दिन में विकास दुबे समेत उसकी गैंग के 6 बदमाशों का एनकाउंटर इससे पहले बुधवार देर रात विकास दुबे के एक और करीबी प्रभात मिश्रा मारा गया था। प्रभात को पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। रास्ते में प्रभात ने भागने की कोशिश की, उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रभात मारा गया। पुलिस ने बुधवार को ही विकास के करीबी अमर दुबे का भी एनकाउंटर कर दिया था। अमर हमीरपुर में छिपा था। अब तक विकास गैंग के 5 लोग एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।विकास दुबे के एनकाउंटर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…1.कानपुर का 'बदलापुर': गैंगस्टर विकास दुबे भी एनकाउंटर में ढेर, 8 दिन में गैंग के 6 टॉप बदमाशों का सफाया; 2 जुलाई को 8 पुलिसवालों की हत्या की थी2.विकास दुबे एनकाउंटर की कहानी: कानपुर से 17 किमी दूर भौती में हुआ एनकाउंटर, विकास को दो गोलियां लगीं, एसटीएफ जवान भी घायल3.विकास दुबे के एनकाउंटर स्पॉट फोटोज: विकास दुबे ने झाड़ियों की तरफ भागते हुए पुलिस पर फायरिंग की, एनकाउंटर स्पॉट के फोटोज देखिए4.सोचा-समझा था सरेंडर, पर मारा गया: गैंगस्टर की गिरफ्तारी से उठते 10 सवाल: विकास ने 4 राज्यों में 1250 किमी का सफर तय किया, लेकिन उसे रोका सिर्फ महाकाल मंदिर के गार्ड ने
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Vikas Dubey Kanpur Encounter News Live Updates: Vikas Dubey Shot Dead | Uttar Pradesh Special Task Force (STF) Latest News Updates